Posts

Showing posts with the label shankar murti mandir

शक्तिनगर तालाब शिव जी 🚩 और श्याम बाबा मंदिर

Image
शक्ति नगर तालाब (शिव प्रतिमा) इस जगह की दूरी आप देखे तो दुर्ग रेलवे स्टेशन से महज 3 किमी की दूरी पर है । यह आने के लिए आपको ग्रीन चौक होते हुए ओवर ब्रिज पार करके धमधा रोड पर आना है, फिर आयुर्वेदिक हॉस्पिटल (धमधा नाका मोर्चा पॉइंट) से राइट लेना है आगे आपको जवाहर नगर चौक मिलेगा जहाँ पर बड़ा सा प्रवेश द्वार भी बना है वहाँ से लेफ्ट, सीधे थोड़ी दूर में ही यह तालाब है । इस जगह की स्थिति की बात करे तो यह शक्तिनगर तालाब के नाम से जाना जाता है, पर यह जो है एक तरफ से शांति नगर से लगा हुआ है एक तरफ शक्ति नगर से और एक तरफ कादम्बरी नगर से जुड़ा हुआ है । तालाब का जो मुख्य द्वार है वह कादम्बरी नगर की तरफ है । जब आप यह पहुचेंगे तो देखेंगे कि काफी बड़ा तालाब है । तालाब के किनारे आपको माँ शीतला मंदिर भी मिलेगा और भी कई छोटे छोटे मंदिर तालाब के किनारे बने हुए है, तालाब के चारो ओर पेड़ लगे हुए है जो इसकी खूबसूरती पर चार चाँद लगा देते है । अंदर जाने के लिए प्रेवश द्वार बना हुआ है, जहाँ से शिव जी की प्रतिमा तक जाने के लिए पुल बना हुआ है, जो कि इस जगह को खास और देख...