Mainpaat tour Tiger point, Buddha Temple, Jaljali, Ultapani ,Mahmaya Mandir, Oxygen Point
हमारा सफर शुरू हुआ अम्बिकापुर से, वहाँ से हम गए व्यू पॉइंट उसके बाद बुद्धा मंदिर होते हुए टाइगर पॉइंट, फिर वहाँ से निकल कर हम गए दलदली के लिए, फिर दलदली से उल्टा पानी, उसके बाद वापसी अम्बिकापुर अम्बिकापुर में हम गए महामाया मंदिर और ऑक्सीजन पॉइंट View point यहाँ से जो वादियों का नजारा है बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है, जहा तक नज़र जाती है बस पहाड़ नज़र आता है। Buddha Temple ये काफी पुराना मंदिर है, जहाँ बौध्द अनुयायी गुरु जो होते वो आपको मिलेंगे, यह आने पर आप अनुभव करेंगे कि आप तिब्बत पहुच गए है। Tiger Point Tiger Point यह पर एक वॉटरफॉल है, काफी खूबसूरत है यह झरना, लगभग 200 से 300 मीटर की गहराई होगी इसकी जहाँ नीचे जाने के लिए सीढियां बनी हुई है। कहा जाता है कि पहले यहाँ पर टाइगर्स पानी पीने आते थे इस लिए इसका नाम टाइगर पॉइंट पड़ा है । Daldall/Jaljali (उछलती हुई जमीन) ये जगह आपको देखने से सामान्य मैदान जैसा दिखाई देगा पर जब आप उस जगह पर जाएंगे और उछल कर देखेंगे तब आप महसूस करेंगे कि जो जमीन है वो स्पंज की तरह उछलती है, यही इस जगह की खासियत है। Ul...